सोनभद्र

इनरव्हील क्लब में समन्वय परिवार परिसर में 50 से अधिक फलदार वृक्ष लगाए

रेणुकूट(सोनभद्र) जी.के.मदान

प्रदेश में चल रहे वन महोत्सव के तहत इनरव्हील क्लब ने वृक्षारोपण किया। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष विनीता बंसल ने कहा कि
वृक्ष हमारे प्रकृति की एक बहुत ही सुंदर देन है, बड़ी संख्या में पेड़ लगाने से हम जिस प्रदूषित हवा में सांस लेते हैं, उसे शुद्ध करने में वृक्ष हमारी मदद करते हैं। पेड़ हमारे जलवायु की परिस्थितियों को नियंत्रित रखने में भी सहायता करती हैं। इसी विषय को ध्यान में रखते हुए हमारी रेणुकूट की इनरव्हील क्लब की सदस्यों ने दिनांक 15 जुलाई शनिवार को वृक्षारोपण का आयोजन किया। क्लब के सदस्यों ने समन्वय परिवार आश्रम में 50 से अधिक फलदार पौधे लगाए जो आगे जाकर हम सबको और आश्रम के बच्चों को भी लाभान्वित करेंगे। आश्रम में आम, जामुन, अमरूद, नीम, सहजन और अनेक उपकारी पौधे लगाएं। इस प्रक्रिया में क्लब की अध्यक्षा श्रीमती विनीता बंसल, सेक्रेटरी उदिता बनर्जी, ट्रेजरार ममता मंगला, एडिटर संध्या सिंह और क्लब के बाकी सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया ।इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 312 के सभी क्लब के सदस्य सहयोग कर रहे हैं, सभी क्लब के सदस्यों ने मिलकर 10,000 वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान