सोनभद्र

विराट रुद्र महायज्ञ में की गई पूजा अर्चना

– शिव शक्ति महिला मंडल ने किया रुद्राभिषेक
– भंडारे में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम में चल रहे विराट रुद्र महायज्ञ के सातवें दिन शनिवार को भक्तगणों ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर यज्ञ मंडप की परिक्रमा की और जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से आहुति दी। इस दौरान समूचा परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा। उधर शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से लगातार तेरहवें दिन लोगों ने रुद्राभिषेक किया। वहीं विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के आयोजक भिखारी बाबा जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि विराट रुद्र महायज्ञ में पूजन अर्चन कर यज्ञ मंडप की परिक्रमा श्रद्धालुओं ने की। इस दौरान डमरू, शंख, घंट, विजय घंट बजाते हुए श्रद्धालुओं ने ओम नमः शिवाय, हर हर महादेव के जयकारे लगाते रहे, जिससे समूचा परिसर जयकारे से गुंजायमान हो गया। जड़ी बूटियों से बनी हवन सामग्री से भक्तगणों ने अग्निकुंड में हवन कर आहुति दी। सत्यनारायण महाराज, रामखेलावन महाराज, नंद जी महाराज, रामसेवक जी महाराज, साध्वी कृष्णावती देवी, राम लखन मौर्या जी, राजेंद्र महाराज आदि ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। यज्ञ भगवान में जजमान बने हुए रूकमिना,सुनीता, सीता, सुरेश माधुरी,अजय कुमार सिंह, मनोज केसरी, मुन्नू, सविता देवी, हरिकेश, हरिकिशुन शाक्य, शारदा,गुलाबी देवी, चिंता मौर्या, विमला देवी आदि जजमान रुद्राभिषेक में रहे । आचार्य राधे कृष्ण तिवारी जी, रामचंद्र पांडे जी, अमरेश तिवारी जी, आचार्य रेवती तिवारी जी के द्वारा यज्ञ नारायण भगवान का रुद्राभिषेक कराया गया। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा परिसर गुंजायमान रहा।शेरू, अभय, राहुल, अजय, कल्लू, हीरा सिंह, कालो देवी, परमानद आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान