सोनभद्र

विद्युत आपूर्ति सुदृढ़ करने के लिए एसडीएम ने एक्सइएन विद्युत को लिखा पत्र

दुद्धी, सोनभद्र। नगर में लगातार हो रहे विद्युत आपूर्ति कटौती से नगरवासियों को निजात दिलाने के लिए एसडीएम ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है। पत्र में उल्लेख किया है कि स्थानीय कस्बा में लगातार अघोषित विद्युत कटौती की जा रही है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से न केवल आम जनजीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है बल्कि सरकारी कार्यालयों के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। विद्युत कटौती रोस्टर का पालन सही ढंग से नहीं हो रहा है। विद्युत सप्लाई न मिलने से तहसील एवं दुद्धी फीडर के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। जिससे शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है। आमजन एवं सरकारी कार्य हित में विद्युत सप्लाई व्यवस्था को रोस्टर के अनुरूप कराते हुए विद्युत सप्लाई को सुचारू ढंग से सुनिश्चित किया जाय। सरकारी कार्यालय के मद्देनजर सुबह 10 बजे से 6 तक विद्युत सप्लाई बाधित ना हो। विद्युत फाल्ट को दुरुस्त करने हेतु लाइनमैन हर समय मुस्तैद रहें जिससे विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान