सोनभद्र

कार्य में लापरवाही पर पंचायत सहायक का मानदेय रोका

रेट्रो फीडिंग के कार्य में लापरवाही पर रोका जुलाई माह का मानदेय

दुद्धी, सोनभद्र (एम एस अंसारी)। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र में एडीओ पंचायत ने पंचायत भवन, रिचार्ज पिट, संचारी रोग के मद्देनजर निरीक्षण किया। शुक्रवार को सहायक विकास अधिकारी पंचायत रविदत्त मिश्रा ने मनबसा, गुलालझारिया, दुमहान, झारोखुर्द, कर्री, केवाल गांव में निरीक्षण कर पंचायत भवन, रिचार्ज फिट, संचारी रोग, कॉमन सर्विस सेंटर पर होने वाले कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दुमहान के पंचायत सहायक रत्नेश कुमार की रेट्रो फीडिंग के कार्य मे लापरवाही पर जुलाई माह का मानदेय रोककर नोटिस जारी किया गया। एडीओ पंचायत रविदत्त मिश्रा ने कहा कि बरसात के दौरान पानी को इकट्ठा करने के लिए रेट्रो फीडिंग का कार्य कर हर गांव से अपडेट करना अनिवार्य है। जहाँ निरीक्षण के दौरान दुमहान गांव के पंचायत सहायक अनुपस्थिति मिले। इसलिए जुलाई माह का मानदेय रोक दिया गया है। वहीं गांव में विभिन्न योजनाओं को हर घर तक पहुँचाने को लेकर सभी अधिकारी कर्मचारियों को समय से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन