सोनभद्र

मुकदमें में वांछित चल रहे 2 महिलाओं सहित 3 को कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

पैसे के लेनदेन में हुआ था विवाद

मृतका के पति की तहरीर पर दर्ज हुआ था मुकदमा

दुद्धी, सोनभद्र (एम एस अंसारी)। आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित व उकसाने जैसे मुकदमें में वांछित चल रहे रजखड़ गांव के दो महिलाओं सहित तीन को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में बीते 14 जून की दोपहर में कर्ज में डूबी रिंकि देवी 35 वर्ष पत्नी लवकुश निवासी रजखड़ अपने ही घर के बडेर में फांसी लगा ली थी। पैसे के लेनदेन को लेकर पत्नी को जलील करने जैसे मृतका के पति लवकुश के आरोप व तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बीते 20 जून को धारा 306 आईपीसी के तहत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था। मुकदमें में वांछित चल रहे तीन अभियुक्त राजेंद्र पुत्र गुलाबचंद, पूनम देवी पत्नी चंद्रशेखर व नीतू देवी पत्नी हरि नारायण निवासीगण ग्राम रजखड़ थाना दुद्धी सोनभद्र को शुक्रवार की सुबह 10.45 बजे रजखड़ तिराहे से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन