सोनभद्र

शराब तस्कर को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

दुद्धी, सोनभद्र। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर निवासी आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार रघुवंशी ने बताया कि बारह मार्च 23 को वाहन चेकिंग के दौरान 1862.200 लीटर शराब वाहन संख्या CG15B2503 से बरामद किया गया था। धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत अज्ञात में पंजीकृत किया गया था। रूप नारायण पुत्र स्वर्गीय रामलाल निवासी विसाही ,नावापार थाना ,भटगांव जिला सूरजपुर ,छत्तीसगढ़ तथा सागर शाह पुत्र रूपनारायण राजवाड़े ,निवासी केवरा थाना प्रतातपुर ,जिला छत्तीसगढ़ का नाम विवेचना के दौरान सामने आया था। बुधवार को सागर साह पुत्र रूप नारायण राजवाड़े को प्रतापपुर पुलिस के सहयोग से मंगलवार की शाम साढ़े 4 बजे गिरफ्तार कर बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक नागेश कुमार रघुवंशी, उपनिरीक्षक तेज बहादुर राय व कांस्टेबल अंकुर तिवारी मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन