सोनभद्र

संचारी रोगों से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने वितरित की निःशुल्क मच्छरदानी

मच्छरदानी पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिले
दुद्धी, सोनभद्र। कस्बे के पड़ोसी गांव ग्राम सभा जाबर में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ग्रामीणों को निःशुल्क मच्छरदानी बांटी गई। पहली से 31 जुलाई तक चल रहे संचारी रोग अभियान के तहत मच्छरों से बचाव हेतु सरकारी इमदाद के रूप में वितरित की गई मच्छरदानी पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी अंतर्गत पड़ने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र जाबर के बगल में स्थित प्राथमिक विद्यालय स्कूल, शाहपुर व ग्राम सचिवालय पिपरडीह में कुल 965 ग्रामीणों को मच्छरदानी वितरित की गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने बताया कि जाबर में कुल 965 व फुलवार गांव में 1665 मच्छरदानी यानी कुल 2630 मच्छरदानी वितरण तीन चरणों में किया जाना है। मच्छरदानी वितरण में गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और जिन घरों में छोटे बच्चे हैं, उन को प्राथमिकता दी जा रही है। फुलवार उपकेंद्र पर भी एक-दो दिन में मच्छरदानी वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अंजना देवी, श्याम बिहारी, बीपीएम संदीप सिंह, एलटी सीताराम, एएनएम मनोरमा, सीएचओ मधु सहित आशा व भारी संख्या में ग्रामीण महिलाएं पुरुष मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर रेनुसागर में रामचरित मानस पाठ एवं रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन बगनार गांव मे पाँच दिन पुर्व जले ट्रांसफार्मर को बदलने को लेकर ग्रामीण का प्रर्दशन एंव नारेबाजी तेज रफ्तार जा रही ट्रेलर तीन दुकान मकान किया क्षतिग्रस्त एक घायल जर्जर 33 केवी लाइन बनी बिजली संकट की जड़, आधुनिक तकनीक से नवीनीकरण की उठी मांग तसर रेशम उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, 20 किसानों को दिया प्रशिक्षण सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब नागेश सिंह,धर्मेंद्र सिंह, बभनी, म्योरपुर पुलिस और 25 हजार इनमिया मे हुआ मुठभेड़ लूट के 62.5 लाख के ज... श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त...
Download App