सोनभद्र

अधेड़ महिला को करैत सांप ने डसा

छत्तीसगढ़ से महिला को लाकर कराया दुद्धी सीएससी में भर्ती

दुद्धी, सोनभद्र। पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के डींडो सनावल निवासी एक अधेड़ महिला को करैत सांप ने डस लिया। 45 वर्षीय अहमदी खातून पत्नी पीर मोहम्मद मंगलवार की रात अपने घर में सोई थी। इस बीच 3:00 बजे भोर में करैत सांप ने उसे डस लिया। पहले गांव में ही उसका झाड़-फूंक कराया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ते देख परिजनों द्वारा बुधवार की सुबह 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया। ड्यूटी पर तैनात डॉ विनोद सिंह ने महिला को केंद्र में भर्ती करके आवश्यक उपचार शुरू कर दिया। महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई थी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन