सोनभद्र

खून चढ़वाने वाले मरीजों से 200 रुपया वसूल रहे ब्लड बैंककर्मी

दुद्धी के युवा ब्लड डोनेट कर अनजान से बना रहे खून का रिश्ता, ब्लड बैंककर्मी कर रहे आर्थिक शोषण

दुद्धी, सोनभद्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित ब्लड बैंक में मरीजों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। ब्लड चढ़वाने वाले मरीजों से 200 की वसूली बीटी (ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेट) सेट के नाम पर की जा रही है। हालांकि विभाग द्वारा खून चढ़ाने वाली इस पाइप को निःशुल्क मुहैय्या कराए जाने का प्राविधान है। जनपद में स्थापित दो ब्लड बैंको में जिला मुख्यालय पर बीटी सेट निःशुल्क मरीजों को उपलब्ध कराई जाती है जबकि दुद्धी ब्लड बैंक में इसके नाम पर संविदाकर्मी द्वारा अवैध पैसा वसूल जा रहा है। मरीजों में सलमा बानो, मोनू, सेराज खान आदि ने बताया कि ब्लड बैंककर्मी ने 200 मांगा तो हम लोगों ने समझे कि सरकारी फीस होगी। मगर कोई रसीद नहीं दी गई।
दुद्धी नगर में युवाओं की एक टीम ने, जो मुफ्त में रक्तदान कर दूसरे की जिंदगी बचाने के लिए हर समय तैयार रहते हैं।
सेवा का जुनून लिए दुद्धी के युवाओं ने ब्लड डोनेट करने के लिए बाकायदा दुद्धी ब्लड डोनेट एक्सप्रेस नामक 367 लोगों की वाट्सएप ग्रुप बना रखा है। जरूरतमंदों के लिए ये उत्साही युवा इंसान की शक्‍ल में फरिश्‍ते जैसे उतर आते हैं। नगर की निजी संस्था जो बेहद सवाब और पुण्य का काम करने के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रही है वहीं सरकारी तंत्र के लोग जिन्हें अपनी ऊपरी आमदनी के आगे मानवता और उच्चाधिकारी सभी बौने नजर आते हैं।

इस बावत केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने बताया कि सीएमएसडी स्टोर से बीटी सेट की डिमांड की गई है। पहले भी ब्लड बैंक के संविदाकर्मी द्वारा अपने स्तर से बीटी सेट मरीजों को बेचने की शिकायत मिली थी जिस पर उसे नोटिस दे तत्कालीन सीएमओ को भी कापी भेजी गई थी, लेकिन सुधार नही आया।

ब्लड बैंक प्रभारी डॉ प्रकाश चंद जायसवाल ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर मरीजों से पैसा लिया गया है तो उक्त संविदाकर्मी के विरुद्ध कठोर कार्यवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शिव मंदिर रेनुसागर में रामचरित मानस पाठ एवं रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन बगनार गांव मे पाँच दिन पुर्व जले ट्रांसफार्मर को बदलने को लेकर ग्रामीण का प्रर्दशन एंव नारेबाजी तेज रफ्तार जा रही ट्रेलर तीन दुकान मकान किया क्षतिग्रस्त एक घायल जर्जर 33 केवी लाइन बनी बिजली संकट की जड़, आधुनिक तकनीक से नवीनीकरण की उठी मांग तसर रेशम उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, 20 किसानों को दिया प्रशिक्षण सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब नागेश सिंह,धर्मेंद्र सिंह, बभनी, म्योरपुर पुलिस और 25 हजार इनमिया मे हुआ मुठभेड़ लूट के 62.5 लाख के ज... श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा सोनभद्र मे कई चौकी इंचार्ज हुये इधर से उधर बभनी पुलिस एवं एएनटीएफ गाजीपुर टीम ने भारी मात्रा मे गांजा के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर को किया गिरफ्त...
Download App