सोनभद्र

राजकीय पीजी कॉलेज में काउंसिलिंग में उमड़ी छात्रों की भीड़

प्राचार्य रहे नदारद, छात्र नेताओं में रोष

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय बीआरडी पीजी कॉलेज में काउंसिलिंग शुरू होते ही छात्रों की भीड़ उमड़ पड़ी है। काउंसिलिंग के दौरान कालेज के प्राचार्य नदारद रहे। जबकि प्राचार्य नीलांजन मजूमदार लगातार कालेज से बाहर रहे हैं। इनका रिकार्ड रहा कि कॉलेज में कभी समय नहीं देते हैं। बुधवार को हो रहे काउंसिलिंग में छात्रों की भीड़ बनी रही। डॉ अजय कुमार ने बताया कि बी0ए0 में 420 बच्चों की सूची जारी की गई है। जिसके सापेक्ष 97 छात्रों का काउंसिलिंग हुआ है। बीकॉम में 20 बीएसई में 9 छात्रों का काउंसिलिंग हुआ है। पूर्व छात्र नेता कौशल जौहरी ने कहा कि कॉलेज की व्यवस्था बेपटरी हो गई है। कालेज में पानी, बिजली, सफाई, पंखों की मरम्मत, पार्किंग के साथ कई सुविधाएं छात्रों से वंचित कर दिया गया है। कालेज के प्राचार्य लगातार बाहर घूमने में ही ब्यस्त रहते हैं। कालेज की व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन