सोनभद्र

विश्व जनसंख्या दिवस पर नुक्कड़ नाटक कर किया जागरुक

रेणुकूट।(सोनभद्र)
जी.के.मदान
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा दुद्वी तहसील के अन्तर्गत दुद्धी, बभनी, म्योरपुर विकासखंड में 13 अलग-अलग जगहों पर जनसंख्या दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 856 ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य लोगों को जनसंख्या विस्फोट से होने वाली समस्याओं के प्रति सजग करने के साथ- साथ जनसंख्या नियंत्रण के उपायों के प्रति जागरुक करना रहा है। इस दौरान एक ओर कठपुतली एंव नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरुक किया गया वहीं गावों में विचार गोष्ठी तथा जन- जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जागरुक किया गया।
इसी क्रम में म्योरपुर, बभनी एंव दुद्धी विकास खण्ड में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनसंख्या की वर्तमान स्थिति तथा बढ़ती हुई जनसंख्या से होने वाली सामाजिक तथा स्वास्थ्य सम्बंधित समस्याओं के विषय में ग्राम पंचायत नधिरा में कठपुतली एंव नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी को जागरुक किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में लाल केश, हरिहर यादव, दिनेश यादव, कृष्ण कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

Ram Ashish Yadav

राम आशीष यादव सोनभद्र विंडमगज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही राम आशीष यादव आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान