सोनभद्र

ईओ की नियुक्ति न होने से नगर पंचायत दुद्धी की व्यवस्था चरमराई-सुरेन्द्र अग्रहरि

दुद्धी, सोनभद्र । नगर पंचायत दुद्धी में अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति न होने से व्यवस्था चरमरा सी गई है। साफ सफाई, कर्मचारियों का भुगतान व अन्य कार्य में जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि ने बताया कि दुद्धी के अधिशासी अधिकारी भारत सिंह का अन्य जगह पर स्थानांतरण होने के कारण और दूसरे जगह से दुद्धी स्थानांतरित हुए अधिशासी अधिकारी द्वारा कार्य भार ग्रहण न करने के कारण दुद्धी नगर पंचायत की स्थिति खराब हो गई है। सुरेन्द्र अग्रहरि ने जिलाधिकारी महोदय से मांग किया है कि अतिशीघ्र नगर पंचायत दुद्धी में अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति करे ताकि जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े।।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान