सोनभद्र

यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर की पूजा अर्चना

– विराट रूद्र महायज्ञ में जड़ी बूटियों से दी गई आहुति
– शिव शक्ति महिला मंडल ने किया रुद्राभिषेक
– विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
– रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहा कार्यक्रम

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। रामगढ़ कसारी स्थित भिखारी बाबा आश्रम परिसर में चल रहे नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ के तीसरे दिन मंगलवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे लगाए गए। जिससे समूचा परिसर गुंजायमान हो गया। वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए जड़ी बूटियों से आहुति दी गई। शिव शक्ति महिला मंडल ने रुद्राभिषेक किया। वहीं विशाल भंडारे में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के आयोजक/ संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर पूजन अर्चन किया। इस दौरान हर हर महादेव के जयकारे से समूचा परिसर गुंजायमान हो गया। वहीं शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से रुद्राभिषेक किया गया। यज्ञाचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य रामचंद्र तिवारी, रेवती रमण तिवारी समेत अन्य आचार्यों के जरिए रुद्राभिषेक व विराट रुद्र महायज्ञ कराया जा रहा है। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण किया। शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल की रेवती तिवारी, रामा देवी, रामरक्षा, उर्मिला देवी, रामबृज, तेतरी देवी, सीता अग्रवाल, संतोष मोदनवाल, माधुरी, बिमला देवी, करुणा सिंह आदि ने रुद्राभिषेक पूजन किया। इस दौरान समूचा परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा। शिव शक्ति महिला मंडल की चिंता मौर्या, सविता देवी, संगीता देवी, प्रभा देवी,उर्मिला देवी, परमेश्वरी देवी, रामा देवी, कालो देवी, शशि देवी के साथ ही हीरा सिंह, सुखराम महाराज, रामखेलावन, प्रहलाद, लक्ष्मी, सुरेश, रामसेवक,राजेंद्र जी महाराज, रामप्यारे,विनोद पांडेय, इंद्रपति आदि लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार