सोनभद्र

अपराधी को जिला बदर करते वक्त राजेश सिंह ने हिदायत दे कहा 6 महीने तक नजर मत आना नही तो

पिपरी/सोनभद्र (रामकुमार गुप्ता) अपराधी को जिला बदर करते वक्त राजेश सिंह ने हिदायत दे कहा 6 महीने तक नजर मत आना नही तो खैर नही। प्रदेश पुलिस अपराधी पर लगातार नकेल कस रही है। इसी क्रम मे पिपरी एसएचओ राजेश सिंह ने अपराधी को जिला बदर किया है। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल के मार्गदर्शन मे राजेश सिंह ने 6 महीने के लिए जिलाबदर की कारवाई किया है।

जिला बदर अपराधी प्रदीप यादव पुत्र विलास यादव निवासी मलिन बस्ती रेलवे कालोनी तुर्रा पिपरी को जिला बदर का आदेश तमिल कराते हुए आवश्यक दिशा निर्देश देकर एक प्रति प्राप्त कराया गया है। राजेश सिंह ने हिदायत देते हुये कहा कि 6 महीने तक जिले के अंदर दिखाई न दे वरना उनके विरूद्ध कठोर कारवाई की जायेगी। अपराधी के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत जिलाबदर की कारवाई किया जा रहा है। जो खुद से जिला नही छोड़ रहे है उन्हे पुलिस गिरफ्तार कर जिले की सीमा पर ले जाकर छोड़ रही है।

क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल ने कही ये बात। प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि अभियान चलाकर अपराधी के खिलाफ कारवाई किया जा रहा है। उनके घरो पर जाकर नोटिस चस्पा किया जा रहा है और उन्हें पकड़कर 6 महीने के लिये जिला से बाहर भेजा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सावन के प्रथम मंगलवार पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद विश्व आदिवासी दिवस पर बभनडीहा में जुटेगा आदिवासी समाज का महासैलाब शिव मंदिर रेनुसागर में रामचरित मानस पाठ एवं रुद्राभिषेक का भव्य आयोजन बगनार गांव मे पाँच दिन पुर्व जले ट्रांसफार्मर को बदलने को लेकर ग्रामीण का प्रर्दशन एंव नारेबाजी तेज रफ्तार जा रही ट्रेलर तीन दुकान मकान किया क्षतिग्रस्त एक घायल जर्जर 33 केवी लाइन बनी बिजली संकट की जड़, आधुनिक तकनीक से नवीनीकरण की उठी मांग तसर रेशम उत्पादन से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, 20 किसानों को दिया प्रशिक्षण सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब नागेश सिंह,धर्मेंद्र सिंह, बभनी, म्योरपुर पुलिस और 25 हजार इनमिया मे हुआ मुठभेड़ लूट के 62.5 लाख के ज... श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हर हर महादेव उदघोष से इलाका गूंजा
Download App