सोनभद्र

दुद्धी के जाबर निवासी प्रभाकर ने आईएफएस में लहराया अपना परचम

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस. अंसारी)।
टूटने लगे हौसले तो ये याद रखना,

बिना मेहनत के तख्तो-ताज नहीं मिलते,

ढूंढ़ लेते हैं अंधेरों में मंजिल अपनी,

क्योंकि जुगनू कभी रौशनी के मोहताज़ नहीं होते…

जी हां, एक ऐसा ही जुगनू दुद्धी क्षेत्र के एक गांव में रौशनी बनकर उभरा है।तहसील क्षेत्र के मेधावी बच्चों ने लगभग हर क्षेत्र में अपना परचम फहराना शुरू कर दिया है। इस दिशा में तहसील मुख्यालय से सटे जाबर गांव के लगातार प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व प्रधान एवं स्व डा अश्वनी कुमार के पुत्र प्रभाकर ने बीते दिनों आये आइएफएस के परिणाम में यह कमाल कर दिखाया। अंजनी जायसवाल भतीजे के इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही पूर्व प्रधान के घर बधाई देने वाले शुभचिंतको का तांता लगना शुरू हो गया।
अंजनी जायसवाल ने बताया कि उनके भतीजे का शुरूआती शिक्षा-दीक्षा गांव से ही शुरू हुई थी। शिक्षित एवं संभ्रात परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रभाकर की मां केनरा बैंक में काफी लंबे समय तक मैनेजर रही है। बीते साल वे सीनियर मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त होकर घर में है। नोएडा में रह रहे प्रभाकर वर्मा ने दूरभाष पर एसबीएन से वार्ता के दौरान अपनी इस उपलब्धि को स्व पिता एवं सेवा निवृत्त मां श्यामा वर्मा के साथ संयुक्त परिवार को समर्पित करते हुए कहा कि उनकी मेहनत के साथ सभी प्रेरणा की वजह से यह सफलता हासिल की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार