सोनभद्र

पानी की हुई किल्लत, खाली डिब्बा लेकर बीडीओ का किया घेराव

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के बीडर गांव में पानी की किल्लत को देखते हुए ग्रामीणों ने बीडीओ का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। बुधवार को बिडर गांव के दर्जनों महिलाएं बीडीओ कार्यालय के समक्ष पहुँच कर ग्राम प्रधानव सचिव के विरुद्ध नारेबाजी कर जमकर विरोध किया। ग्रामीण सात माह के बच्चा लिए आशा देवी, सुनील कुमार सहित दर्जनों महिलाओं ने कहा कि गांव के वार्ड नं 14 में सैकड़ों घरों में पानी की कोई सुविधा नहीं है। जबकि गांव के हैंडपंप सुख गया है। गर्मी के दिनों में पानी की सप्लाई किया जा रहा था। लेकिन जुलाई महीने से टैंकर से पानी देना बंद कर दिया गया है। सैकडो ग्रामीण लौआ नदी के गन्दे पानी पीने को विवश हैं। आखिर सभी लोगों से कहने के बाद पानी का डब्बा लेकर विरोध करना पड़ा। हीरामणि, भूखनी देवी, सुबसिया, आशा, रीता, संगीता, शिवकुमारी, रूबी, सुशीला, चांदनी, रमुनिया देवी, मंदोदरी देवी, उर्मिला, रेखा, विनय कुमार, लल्लू, पिंकी ने कहा कि समयानुसार पानी का सप्लाई टैंकर से तत्काल रूप से किया जाए ताकि सभी को पानी उपलब्ध हो जाये। विरोध प्रदर्शन कर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। बीडीओ नीरज तिवारी ने कहा कि गांव के सचिव राघवेंद्र सिंह को तलब किया गया है। तत्काल पानी के टैंकर से पानी सप्लाई करने का निर्देश दिया गया है। किसी भी ग्रामीण को पानी मिलने में असुविधा होती है तो इसकी सूचना मुझे अवगत कराया जाए। ग्राम प्रधान व सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App