नए अध्यादेश को लेकर व्यापारियों में असंतोष

व्यापारीहित में उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने किया विरोध

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी के खाद्य आपूर्ति निरीक्षक द्वारा जारी नए फरमान को सुनकर नगर के व्यापारियों में खलबली मच गई है। दुद्धी बाजार के दर्जनों व्यापारी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल इकाई दुद्धी के अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल को बताया कि मंगलवार को एसएमआई साहब नगर की दुकानों पर एकाएक धमक पड़े और बताया कि लाइसेंस ऑनलाइन आवेदन करके बनवा लें। प्रत्येक सप्ताह खरीद बिक्री स्टाक सूचना की जानकारी दें। जो व्यापारी इस पर अमल नहीं करेगा तो जांच के दौरान पकड़े जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सप्लाई इंस्पेक्टर ने बताया कि 23 जून 2023 को शासनादेश हमको प्राप्त हुआ है उसके तहत इस प्रकार की जानकारी दे रहा हूं। व्यापारियों का कहना है पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा 3/7 व लाइसेंसी प्रथा को समाप्त कर दिया गया था। इससे व्यापारी राहत महसूस कर रहे थे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल इकाई दुद्धी के अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों का शोषण किसी की तरह से नहीं होने दिया जाएगा। रही शासनादेश की बात तो किसी सरकार का बगैर नाम लिए कहा कि पहले वैट लागू हुआ, उसके बाद जीएसटी लागू हुआ, इसको लेकर व्यापारी पालन भी कर रहे हैं। इससे व्यापारियों का सारा ब्यौरा शासन को प्राप्त हो जा रहा है। बावजूद इसके 23 जून को सप्लाई इंस्पेक्टर द्वारा जारी फरमान से व्यापारी असंतुष्ट हैं। अध्यक्ष श्री जायसवाल ने 23 जून को 2023 को जारी व्यापारियों के विपरीत आए अध्यादेश का विरोध करते हुए शासन से वापस लेने की मांग की, साथ ही ऐसा न करने पर व्यापारी शासनादेश के विरोध में सड़क पर उतर के विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होने की चेतावनी भी दी।



