सोनभद्र

श्रावण मास/कांवड़ यात्रा तथा शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी पिपरी ने किया फ्लैग मार्च

रेणुकूट(सोनभद्र) जी.के.मदान

बुधवार 5 जुलाई को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के दिशा निर्देशन में एवं शासन के निर्देशानुसार कावड़ यात्रा के दौरान शान्ति व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द को कायम रखने के लिए क्षेत्राधिकारी पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल, इंस्पेक्टर राजेश सिंह, चौकी प्रभारी चंद्रभान सिंह सहित दर्जनों पुलिस बल के साथ रेणुकूट नगर में फ्लैग मार्च किया इस दौरान सीओ पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल ने नगर वासियों से अपील की अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें । इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि कावड़ यात्रा के दौरान सड़क किनारे स्थित मांस एवं मदिरा की दुकानें प्रतिबंधित रहेंगी । इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निरन्तर पैनी नजर रखी जा रही है तथा भड़काऊ पोस्ट, बयान/वीडियो आदि जारी करने वाले शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जायेगी ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार