सोनभद्र

मुख्य अभियंता हर प्रसाद ने कनहर बांध का किया निरीक्षण

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। कनहर बांध में बारिश के होने के पूर्व में बुधवार को परियोजना के चीफ हर प्रसाद बांध पर पहुँच कर मेन गेट एवं जलभण्डारण का निरीक्षण किया।

मुख्य अभियन्ता हर प्रसाद ने सिचाईं विभाग के फील्ड हॉस्टल में बांध में पानी डंप होने के दौरान सभी चेतावनियों पर सिचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य बांध, मेन गेट निमार्ण कार्य व राकफिल का निरीक्षण कर कार्य मे तेज गति से कार्य करने को निर्देश दिए। सम्बंधित अधिकारियों से परियोजना निर्माण से संबंधित कार्य प्रगति व गुणवत्ता से संबंधित जानकारी लेते हुए आगे होने वाले निर्माणकार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्य बांध के मेन गेट अभी तक पाँच गेट खोले गए हैं। जिनका ट्रायल किया जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर पांच गेट अभी खोले जाएंगे।

बांध का मेन 10 गेट हमेशा खुला रहेगा। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई तक सीडब्ल्यूसी द्वारा बजट सेन्सन किया जाना है। उसके बाद नहरों के निर्माण कार्य मे तेजी आएगी। इस मौके पर अधिशासी अभियंता, विनोद कुमार, नन्दलाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार