सोनभद्र

वृक्षा रोपण कर जोरूखाड में मनाया गया वन महोत्सव

विंढमगंज, सोनभद्र।विंढमगंज वन रेंज के अंतर्गत आज जोरूखाड ग्राम पंचायत में बहने वाली मालिया नदी के किनारे वन विभाग के द्वारा लगाए गए वन प्लांटेशन के पास रेंजर इमरान खान व दुद्धी प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव के द्वारा “वृक्ष लगाओ, जीवन बचाओ” के तहत वन महोत्सव मनाया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद जनसमुदाय को पेड़ पौधों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष दिनेश यादव ने मौजूद वनकर्मी व ग्रामीणों से कहा कि इस बदलते हुए परिवेश व दूषित पर्यावरण को रोकने के लिए हम सभी लोगों को धरती पर उजड़ रहे जंगल को पुनः वृक्ष लगाकर स्थापित करना अनिवार्य है तभी धरती पर जीवन को बचाया जा सकता है वृक्ष लगाओ धरती बचाओ,वृक्ष लगाओ पर्यावरण संरक्षण करो,एक वृक्ष एक बच्चे के समान उद्घोष किए गए। तत्पश्चात पौधरोपण किया।मौके से आम,आंवला, पीपल,बरगद,पाकर,नीम,जामुन और निबू आदि के पौधे लगाए गए। रेंजर इमरान खान ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण और आवश्यक हैं।धरती पर बढ़ते प्रदूषण ने प्रकृति का संतुलन बिगाड़ दिया है।ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण धरती के लिए वरदान साबित होगा वृक्ष हमारी धरती के स्वास्थ्य के साथ ही मनुष्य के लिए अमूल्य हैं।इनका कोई विकल्प नही है।इस मौके पर ग्राम प्रधान विमल यादव, वनकर्मी सूबेदार भार्गव, दिलीप सिंह, अवधेश, सर्वेश सिंह, सुखाड़ी के साथ-साथ ग्रामीण रामप्रसाद, भोला, महेश, सुरेंद्र कुमार, रविंद्र प्रसाद, महेंद्र कुमार, राकेश कुमार, उमेश प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार