सोनभद्र

वीआईपी ड्यूटी जा रहे पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला मौत दो टुकड़ों में बंटा युवक

सोनभद्र/ (अरविंद गुप्ता)

आज सुबह रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडी होटल स्थित ईदगाह के समीप, एक युवक को ट्रक ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि, युवक दो टुकड़ों में बंट गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद सड़क पर युवक के शरीर के टुकड़े फ़ैल गए। ये खौफनाक मंजर देख लोगों की रूह कांप गयी। राहगीरों की सुचना के बाद मौके पर पहुँचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, मनोज कुमार सिंह ने ट्रक को कब्जे में लेते हुए, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया, बाइक सवार पुलिस कर्मी घोरावल कोतवाली में तैनात विवेक वर्मा( 38) वर्ष वीआईपी ड्यूटी के लिए बाइक से वाराणसी जा रहा था चंडी तिराहा के पास क्रॉसिंग पर बेकाबू ट्रक की चपेट में आ गया पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है । बताते चलें कि आज रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के लिए हादसों बड़ा दिन साबित हो रहा है। आज 10 घंटे के भीतर दूसरे सड़क हादसे में, तीसरे युवक ने जान गँवाई है। आज देर रात 1 बजे के करीब रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के, मोकरम गांव के समीप टेलर से कुचलकर दो युवकों की मौत हो गयी थी। उन युवकों की भी अब तक शिनाख्त नहीं हो पायी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार