सोनभद्र

दुद्धी के पूर्व विधायक हरिराम चेरो और दो पुत्रों समेत पांच पर मुकदमा

महिला ने बेटी को घर से ले जाने का लगाया आरोप

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली में मंगलवार की शाम पूर्व विधायक हरिराम चेरो और उनके दो पुत्रों समेत पांच लोगों के विरुद्ध एक महिला ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पूर्व विधायक के पुत्र और उसके दो साथी उसकी शादीशुदा बेटी को जबरन उठाकर ले गए। अब पूर्व विधायक उसे फोन कर धमकी दे रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को लिखित तहरीर में बताया है कि पहली जुलाई को उसकी 19 वर्षीय बेटी भाई के साथ घर के बाहर बैठी थी। इस दौरान सफेद रंग की स्कार्पियो से मंगलम चेरो और राहुल चेरो पुत्र गण हरिराम चेरो निवासी ग़ड़दरवा अपने साथी प्रियांशु द्वारा पूजन के साथ वहां पहुंचे। उसकी बेटी को जबरन उठाकर अपने साथ ले गए। उसने बेटी की काफी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। अलबत्ता मंगलम और राहुल के पिता हरिराम ने चेरो ने उसे फोन पर धमकाया कि कहीं शिकायत करने पर उसका अंजाम ठीक नहीं होगा। महिला ने बेटी के साथ अप्रिय घटना की आशंका जताई है। उसकी बेटी शादीशुदा है। इसी वर्ष उसकी शादी मध्यप्रदेश में हुई है। कोतवाली प्रभारी सुभाष चंद राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं भारतीय दंड संहिता 366 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App