सोनभद्र

विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकपा माले व खेत मजदूर सभा ने दिया एक दिवसीय संयुक्त धरना

तहसीलदार को सौंपा अपनी मांगों संदर्भित सात सूत्रीय ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र। भाकपा माले व खेत मजदूर सभा के संयुक्त तत्वाधान में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्थानीय तहसील परिसर में सोमवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरने के उपरान्त उपजिला अधिकारी के नाम संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। तहसीलदार को सौंपा गए सौंपे गए ज्ञापन में दुद्धी तहसील क्षेत्र में सर्वे में फर्जी नाम कराने के बाद बढ़े भूमि विवाद में पुलिस की मिलीभगत से जमीनों पर फर्जी मुकदमे लिखना, वनाधिकार के में पट्टे 2 से 10 बिस्वा जमीन की जगह आदिवासियों को पूरे काबिज जमीन पर भौमिक अधिकार पत्र देने, इलाके में बिजली की महामारी, महंगाई पर रोक लगाने, दुद्धी को जिला बनाने, बभनी थाना के बरवें व ग्राम झोझवां में जमीनी विवाद के अनिल कुमार पुत्र राजकुमार गुप्ता को पर फर्जी मुकदमे तत्काल वापस लेने, कनहर सिंचाई परियोजना में विस्थापित होने वाले लाभार्थियों को बीयाटोला व लांबी में किसी भी आदिवासी को मुआवजा नहीं दिया गया उन्हें तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दिया जाए जैसी मांगों का उल्लेख किया गया है।
धरने की अध्यक्षता धनेश्वर गोंड ने किया। इस अवसर पर तहसील तहसील प्रभारी बीगन राम गोंड, एडवोकेट प्रभु सिंह, भाकपा माले के राज्य सचिव सुधाकर यादव, रामचंद्र, र
रामसरन, रामकिशन गोंड, हीरामणि देवी, राजमती देवी, रामजीत भुइयां, अनिल कुमार, राज कुमार, शिव कुमार शुक्ला, शंभू नाथ कौशिक, नारद मुनि, शंकर खरवार आदि मौजूद रहे। संचालन लाल सिंह खरवार ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App