सोनभद्र

उमंग और उत्साह के साथ बच्चे पहुंचे स्कूल, हुआ भव्य स्वागत

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। शिक्षा क्षेत्र दुद्धी के प्राथमिक विद्यालय कर्री पर सोमवार को स्कूल खुलते ही बच्चों से परिसर गुलजार हो गया। स्कूल आने वाले समस्त बच्चों का विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य डॉ रमेश कुमार द्वारा स्वागत किया गया। ग्रीष्मकालीन अवकाश के पश्चात स्कूल पधारे बच्चों को शिक्षामित्र नित्यानंद व रामकली द्वारा रोली चंदन का टीका लगाकर व पुष्प गुच्छ दे कर विद्यालय में स्वागत किया गया। इस दौरान माँ सरस्वती जी की बच्चों द्वारा पूजा अर्चना भी की गई।
नव प्रवेशी बच्चों के हाथों विद्यालय परिसर में पौधारोपण करवाया गया और विद्यालय के अन्य सभी बच्चों को इस वर्षाकाल में एक-एक पौधे लगाते हुए उनकी सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया गया। इसके साथ ही आज संचारी रोग नियंत्रण जागरूकता संबंधी जानकारी बच्चों को दी गई।
बच्चों ने बहुत ही उत्साह एवं उमंग से सहभागिता करते हुए बाल गीत, कविता, कहानी, आदि सुनाएं। प्राथमिक विद्यालय कर्री के बच्चों ने अपना प्रथम दिन यादगार बनाया तो सभी बच्चों को विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ रमेश कुमार द्वारा मिष्ठान और फल दिया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन