सोनभद्र

सर्पदंश से बुजुर्ग गरीब किसान की मौत

मामला क्षेत्र के रन्नू गांव कादुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रन्नू में शनिवार की रात सर्पदंश से एक बुजुर्ग गरीब किसान की मौत हो गई। लगभग 60 वर्षीय भोला कुशवाहा पुत्र सरजू कुशवाहा निवासी ग्राम सभा रन्नू शनिवार की रात खाना-पीना खाकर अपने घर में चारपाई पर सोया गया। रात में 11:00 बजे किसी विषैले सर्प ने चारपाई पर चढ़कर उसके बाएं हाथ में काट लिया। सर्पदंश के बाद तत्काल उसकी नींद खुली और परिजनों को बताया। परिजनों में उसके दामाद राजेश कुशवाहा द्वारा अपने साधन से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी रात्रि 12:00 बजे लाकर भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ विनोद सिंह द्वारा उसका इलाज शुरू किया किया। इलाज के दौरान 3:00 बजे भोर में उसकी मौत हो गई। मृतक के मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक के चार बच्चे जिनमें तीन लड़का और एक लड़की हैं। अस्पताल के मेमो पर कोतवाली दुद्धी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन