सोनभद्र

फर्जी रिलीज आर्डर तैयार कर गाड़ी छुड़वाने वाले संगठित गिरोह के मुखिया पूर्व सोनभद्र एआरटीओ पीएस राय गिरफ्तार

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता/विकास अग्रहरी) फर्जी रिलीज आर्डर तैयार कर गाड़ी छुड़वाने वाले संगठित गिरोह के मुखिया पूर्व सोनभद्र एआरटीओ पीएस राय गिरफ्तार। स्विफ्ट कार, एक लाख चालिस हजार नगद व 5 मोबाइल मय राउटर बरामद। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा वांछित पुरस्कार घोषित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे एसओजी सर्विलांस व म्योरपुर थाना की संयुक्त टीम द्वारा सूचना संकलित कर एआरटीओ के फर्जी रिलीज आर्डर पर अवमुक्त हुये वाहनो के सम्बन्ध में जनपद के थाना म्योरपुर, चोपन, बभनी, हाथीनाला व विंडमगंज पर पंजीकृत अभियोगों के वांछित आरोपी तत्कालीन एआरटीओ पीएस राय तथा शरणदाता सह अभियुक्त चालक त्रिलोकी पांडेय फार्म हाउस से गिरफ्तारी की गयी तथा उनके कब्जे से एक वाहन स्विफ्ट डिजायर एक लाख चालीस हजार रुपये नगद तथा 5 फोन व एक अदद राउटर बरामद हुए। प्रकरण थानो मे निरुद्ध वाहनो के निस्तारण सम्बन्धी शासन के अभियान के क्रम में आरटीओ मिर्जापुर द्वारा बार बार निर्देशित किये जाने पर एआरटीओ कार्यालय द्वारा जाच कराकर तत्कालीन एआरटीओ पीएस राय द्वारा एआरटीओ के फर्जी रिलीज आर्डर पर जनपद के विभिन्न थानों से अवमुक्त हुए कुल 57 वाहनो के स्वामियो चालको के विरुद्ध 5 अभियोग पंजीकृत कराये गये थे विवेचना से यह प्रमाणित हुआ कि तत्कालीन एआरटीओ पीएस राय एवं प्रवर्तन लिपिक विनोद श्रीवास्तव द्वारा एआरटीओ कार्यालय में प्राइवेट रुप से काम करने वाले व्यक्तियों व दलालो एवं वाहन पासरो का एक संगठित गिरोह बनाकर अपने उपभोग के लिए अवैध धानार्जन हेतु वाहन स्वामियों से निर्धारित राशि प्राप्त कर विभाग की वेबसाइट पर आनलाइन फीड न करके फर्जी रिलीज आर्डर प्रदान कर देते थे जो असली जैसा दिखता था। उपरोक्त के क्रम मे पूर्व मे कुछ अभियुक्तो को गिरफ्तार किया जा चुका है, मुख्य अभियुक्त तत्कालीन एआरटीओ पीएस राय की गिरफ्तारी हेतु प्रयासरत रहते हुए धारा 82 सीआरपीसी की कार्यवाही के उपरान्त थाना म्योरपुर पर धारा 174 ए भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह द्वारा रुपये 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1 प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत म्योरपुर
2 निरीक्षक राजेश सिंह सर्विलांस प्रभारी
3 निरीक्षक शेषनाथ पाल एसओजी प्रभारी
4 उ नि बृजेश पांडेय लिलासी चौकी प्रभारी
5 मुख्य आरक्षी जगदीश मौर्या, मुख्य आरक्षी अतुल सिंह, मुख्य आरक्षी अमर सिंह, मुख्य आरक्षी शशि प्रताप सिंह, आरक्षी रितेश सिंह पटेल, आरक्षी अजीत यादव एसओजी टीम
6 मुख्य आरक्षी सौरभ राय, मुख्य आरक्षी प्रकाश सिंह, मुख्य आरक्षी अमित सिंह, सर्विलांस सेल
7 मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार,आरक्षी चालक सुधाकर सिंह म्योरपुर

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव ना होने से लोगो मे ...
Download App