सोनभद्र

प्रधान के घर चोरी करने वाले युवक को ग्रामीणों ने दबोचा

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मलदेवा गांव में प्रधान के घर घुस कर एक चोर मोबाइल चोरी कर लिया। मोबाइल बेच रहे युवक को कस्बाई युवकों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया। रविवार को सुबह मलदेवा गांव के प्रधान के घर मे घुस कर प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल का मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। चोर ने चोरी कर दुद्धी बाजार में मोबाइल के दुकान पर औने पौने दाम पर बेच रहा था। तभी प्रधान प्रतिनिधि ने ग्रामीणों के साथ युवक की तलाश में जुटे हुए थे। अचानक चोरी करने वाला युवक दिखाई दिया। चोरी करने वाला युवक सुरेश पुत्र कृष्ण कुमार निवासी तुर्रा थाना पिपरी को पकड़कर मोबाइल बरामद कर कोतवाली पुलिस को सुपुर्द किया। कस्बा चौकी इंचार्ज सजंय सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक को चालान कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन