सोनभद्र

इनरव्हील क्लब दुद्धी ने बनवासी सेवा आश्रम में चिकित्सकों का किया सम्मान

दुद्धी,सोनभद्र। इनरव्हील क्लब दुद्धी ने बनवासी सेवा आश्रम गोविंदपुर में चिकित्सकों को सम्मानित कर डॉक्टर्स-डे मनाया। आश्रम के चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र सप्रेम भेंट कर क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने डाक्टर्स डे की बधाईयां दीं। क्लब की अध्यक्ष अमिता वर्मा, राखी जायसवाल, माधवी जायसवाल ने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीज के परिजनों को डाक्टर से काफी आशाएं होती हैं। डॉक्टर मरीजों की आशाओं पर खरा उतरे इसके लिए इनर व्हील क्लब अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करता है। आश्रम के संचालिका सुभा बहन ने इन्हरव्हिल क्लब की सदस्यों का आभार जताया। इस अवसर पर लीना जायसवाल, अनिता मींच, स्वाति झा, रेणु कनौजिया, चिंता, लता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मीरा सिंह का बीएसए ने किया सम्मान चयन वेतनमान को लेकर यूटा प्रतिनिधिमंडल ने बीईओ से की मुलाकात बभनी स्थित शिव मंदिर में 25 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन