सोनभद्र

पतरिहा में घर से चंद कदमों की दूरी पर मिला अधेड़ महिला का शव , हत्या की आंशका

विंढमगंज/ सोनभद्र (सुमन गुप्ता)

थाना क्षेत्र के पतरिहा गांव के महुआ टोली भुइयां बस्ती की निवासी है विधवा महिला

विंढमगंज पुलिस सहित जिले से आई फोरेंसिक टीम जाँच में जुटी

विंढमगंज/ सोनभद्र| सीओ सर्किल दुद्धी व विंढमगंज थाना क्षेत्र के पतरिहा में उसके घर से चन्द कदमो की दूरी पर लगभग 100 मीटर की दूरी पर तड़के सुबह शव मिलने से गांव में सनसनी मच गई ,महिला का रेप कर हत्या करने की आशंका ग्रामीणों व प्रबुधवर्गो द्वारा जताई जा रही है ,पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सकता है |
विंढमगंज थाना क्षेत्र के पहरिहा के महुआ टोला भुइयां बस्ती निवासिनी 45 वर्षीय लखपतिया पत्नी स्वर्गीय असर्फी भुइयां का शव घर से चन्द कदमों की दूरी पर मिलने से सनसनी फैल गयी ,शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर जब खेत मे पड़े एक महिला के शव पर गयी तो चीख पुकार मच गई ,परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो घर में कोहराम मच गया |सूचना पर मौके पर पहुँचे सीओ दद्दन प्रसाद गोंड ने घटना स्थल जायजा लिया और विंढमगंज पुलिस को आवश्यक दिशानिर्देश दिए ,घण्टे भर आयी जिले से आई फॉरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | बता दे कि घटना से गाँव मे सनसनी फैली हुई है लोग तरह तरह की आशंकाएं व्यक्त कर चर्चाएं कर रहे है | ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बुन्देल चौबे के मुताबिक मृतिका के 2 लड़कियां है वहीं 2 पुत्र है ,लड़कियों की शादी हो चुकी है|महिला मजदूरी करती थी ,उसके पीठ में खरोच सहित आंख मुँह सूजन सहित गर्दन में ऐठन बताया जा रहा है|
घटना स्थल पर सुबह से ही सैकड़ो लोगों की भीड़ दोपहर 12 बजे तक उमड़ी रही |
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बुन्देल चौबे ,पीसी गुप्ता समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान सावन के प्रथम मंगलवार पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद विश्व आदिवासी दिवस पर बभनडीहा में जुटेगा आदिवासी समाज का महासैलाब
Download App