सोनभद्र

निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए काटी जा रही पेड़ की टहनियां

एसडीओ व जेई के नेतृत्व में चला पेड़ो के कल्चर का कार्य

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। बिजली विभाग बरसात शुरू होते ही अपनी तैयारियों में जुट गया है। तारों के ऊपर से गुजर रही पेड़ों की डालियों को कांटा छांटा जा रहा है। ताकि आंधी पानी से यह डालियां तारों को नुकसान न पहुंचा सके। ऐसे में फाल्ट की दिक्कतें नहीं आ सकेंगी और तार भी सुरक्षित हो जाएंगे। मंगलवार को एसडीओ तीरथराज व जेई अनिल कुमार के नेतृत्व में विद्युतकर्मियों के दल द्वारा बढनीनाला रेलवे स्टेशन रोड से लौवा नदी तक लगभग 2 दर्जन विद्युत तार के करीब से गुजर रही पेड़ों की टहनियों को काटा गया। अधिकारी द्वारा ने बताया कि पेड़ों की ट्रेनिंग प्रूनिंग व कल्चर का काम आगे भी अनवरत चलता रहेगा।
बता दें कि बरसात के दिनों में आंधी पानी आने पर अक्सर बिजली गुल हो जाती है और पूरी पूरी रात बिजली गायब रहती है। बिजली कटने पर लोगों को उमस भरी गर्मी में जीना मुहाल हो जाता है। इसकी एक खास वजह पेड़ों के पास से गुजरने वाले तार डालियों में फंस कर टूटना होता है, जिससे घंटों विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार