सोनभद्र

एनडीपीएस एक्ट: दोषी छत्रपति को 10 वर्ष की कैद

* एक लाख रूपये अर्थदंड, न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
* जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी
* साढ़े पांच वर्ष पूर्व 40 ग्राम हेरोइन के साथ शक्तिनगर पुलिस ने पकड़ा था

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। साढ़े पांच वर्ष पूर्व 40 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए दोषी छत्रमणी केशरी उर्फ छोले को दोषसिद्ध पाकर मंगलवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम खलीकुज्जमा की अदालत ने 10 वर्ष की कैद व एक लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक 28 जुलाई 2017 को शक्तिनगर थाने के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ देखभाल क्षेत्र में थे कि तभी कोहरौल गांव की पुलिया के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। जब तक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचता तब तक वह मोटरसाइकिल मुड़ाकर पुनः कोहारौल गांव की ओर जाने लगा तभी अचानक मोटरसाइकिल फिसल गई तब तक दौड़ाकर उसे पुलिस बल की मदद से भागते समय गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम पता छत्रमणी केशरी उर्फ छोले पुत्र कांति सिंह निवासी ककरी, थाना अनपरा, जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना की। मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने चार्जशीट दाखिल किया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी छत्रमणी केशरी उर्फ छोले को 10 वर्ष की कैद व एक लाख रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी। कोर्ट ने 40 ग्राम हेरोइन को नष्ट करने का आदेश दिया है। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता शशांक शेखर मिश्र ने बहस की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार