सोनभद्र

एक लाख इक्कीस हजार में बिका सबसे महंगा बकरा की जोड़ी

कुर्बानी के लिए बकरों की खरीद-फरोख्त जोरों पर, बकराईद वृहस्पतिवार को

इबादत की नियत से की जाती है कुर्बानी

त्योहार के पूर्व की अंतिम बाजार में रिकॉर्ड बिक्री हुई कुर्बानी के बकरों की

दुद्धी, सोनभद्र। कुर्बानी का त्योहार ईद -उल-अजहा (बकरीद) वृहस्पतिवार को मनाया जाएगा। पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में बकरों की खरीद-फरोख्त सवाब पर है। जो लोग कुर्बानी की नियत से बकरे खरीद लिए हैं वे उन्हें अपनी औलादों सरीखे देखभाल कर रहे हैं, और जो अकीदतमंद अब तक नहीं खरीद पाए हैं, ऐसे लोग मनपसंद जानवर को किसी कीमत पर खरीद लेने की फिराक में है।
इसका ज्वलंत प्रमाण सोमवार को क्षेत्र के विंढमगंज स्थित बकरों के साप्ताहिक हाट में देखने को मिला। त्योहार के पहले अंतिम साप्ताहिक बाजार होने व रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद खरीदने और बेचने वालों का हुजूम जमा रहा। बकरा बाजार के अधिकृत ठेकेदार इस्लाम अहमद कुरैशी ने बताया कि साप्ताहिक बकरा बाजार में मीट व्यवसायियों के लिए बकरों की आमद पड़ोसी प्रांतों में झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार व मध्यप्रदेश से होती है। बकरीद के पूर्व पड़ने वाले अंतिम बकरा बाजार में बकरों की आमद बढ़ जाती है। इस बार अंतिम साप्ताहिक बाजार में लगभग 500 बकरे कुर्बानी के लायक आये। जिनमें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी मनपसंद बकरे लेकर बकरा मालिक को उसकी कीमत नजराने के रूप में अदा किया।
बताना मुनासिब होगा कि कुर्बानी के बकरों की उम्र एक वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। बकरे का दांत निकला हो तो बेहतर होगा, ना दांता हो तो भी कोई हर्ज नहीं। विगत 45 वर्षों से लगने वाले जनपद के सबसे बड़े बकरे बाजार में पड़ोसी राज्य में झारखंड के रांची, बगोदर, कतरास, गढ़वा, नगर, डालटेनगंज इत्यादि के लोग बकरे खरीदने आते हैं। इस वर्ष कुर्बानी बकरे की कीमत 900 जबकि बरबरी नस्ल ₹1000 प्रति किलो के हिसाब से चढ़ी जो पिछले वर्ष की तुलना में 300 से ज्यादा रही।
इस्लाम धर्म के मुताबिक कुर्बानी के बकरों की कीमत नजराना के रूप में बकरा मालिक को अदा की जाती है।
सोमवार को बकरा बाजार में कुर्बानी के लायक सबसे बुलंद एक जोड़ी बकरे की कीमत सर्वाधिक नजराने के रूप में एक लाख 21 हजार रुपये पड़ोसी राज्य झारखंड के डाल्टेनगंज निवासी व्यक्ति ने बकरा मालिक चिंटू कुरैशी को अदा किया। इसके अलावा दुद्धी निवासी कमरुज्जमा उर्फ सोनू और शहंशाह ने 20 हजार 500 , मु.शमीम अंसारी ने 19 हजार, जलाल ने 26 हजार में वक जोड़ा, जावेद ने 13500, मुर्तजा ने 10200, सेराजुलहुदा ने 9 हजार, म्योरपुर निवासी आंसू अंसारी ने 16 हजार आदि ने बकरों की कीमत नजराने के रूप में अदा किया

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन निर्वाध बिजली आपूर्ति के निर्देश टी -20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान नहीं होगी बिजली कटौती आईएएस बना दवा व्यवसाई का बेटा, डीएवी रिहन्द का पूर्व छात्र ऊर्जाचल कप के तीसरे दिन एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली एवं निगाही रही विजेता राम नवमी व ईद पर्व पर विंडमगंज थाना परिसर पर शिव कुमार सिंह ने किया पीस कमेटी का मीटिंग रेणुकूट मे बच्चे को उठाने की कोशिश पुलिस ने कहा आरोपी मानसिक विक्षिप्त थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या
Download App