सोनभद्र

प्रदीप सिंह चंदेल ने महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक करते हुये महिला सशक्तिकरण अभियान के बारे मे बताया

अनपरा/सोनभद्र पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह निर्देशन मे पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने महिलाओ को महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने अनपरा थाना क्षेत्र के सिदहवा मे महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण के संबंध मे एक सेमिनार अयोजित किया।

प्रदीप सिंह चंदेल ने घरेलू हिंसा लैंगिक उत्पीड़न दहेज अपराध बाल विवाह एवं अन्य राज्य केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1076, 1098 ,108 ,102 112 तथा साइबर क्राइम से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूकता अभियान चलाया। व केंद्र राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

प्रदीप सिंह चंदेल ने महिलाओ को वुमेन पावर 1090 की जानकारी देते हुये कहा के कुछ बातें ऐसी होती है जो महिला अपने अभिवावको को भी नहीं कह पाती है वो बाते भी 1090 में फोन करके कह सकती हैं और नाम गुप्त रखकर तुरन्त कारवाइ की जाती है। साथ ही उन्होने डायल 112 के बारे में भी विस्तृत जानकारी दिया।

उन्होने कहा कि अब सिर्फ एक काल पर सहायता पहुचेगी। महिला कही भी हाेगी और किसी भी परेशानी हाेगी ताे ताे उन्हे बस 181 पर एक फाेन करना हाेगा। महिलाओ की समस्याओ का समाधान हाे सके इसी उद्देश्य से यूपी सरकार महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत प्रदेश की महिलाओ की सुरक्षा के लिए 181 महिला हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इस अवसर पे अनपरा थानाध्यक्ष नागेश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान सावन के प्रथम मंगलवार पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद विश्व आदिवासी दिवस पर बभनडीहा में जुटेगा आदिवासी समाज का महासैलाब
Download App