सोनभद्र

जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में विभिन्न मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय तहसील परिसर में स्थानीय समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल नामित ज्ञापन तहसीलदार दुद्धी को ग्यारह सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौंपा। सोमवार को जिला पंचायत सदस्य बघाडू जुबेर आलम ने विद्युत व्यवस्था, कनहर सिचाईं परियोजना के विस्थापित के विभिन्न समस्याओं के निस्तारण, कनहर बांध के किसानों के सिचाईं हेतु शीघ्र नहर निर्माण कार्य कराने को लेकर, धारा बीस के जमीन पर जोत कोड एवं झोपड़ी घर बाग बगीचा में काबिज किसानों को बेदखली पर अंकुश लगाया जाए, बेतहाशा मंहगाई गैस सिलेंडर, डीजल, पेट्रोल, खाद, बीज, सरसों तेल, दाल की वृद्धि काम किया जाए, यूरिया डीएपी खाद समय से निर्धारित शुल्क पर दिया जाए, सर्वे सेटलमेंट प्रक्रिया को शिघ्र कराया जाए, दुद्धी ब्लॉक के फुलवार गांव में समुहि नाला बंधी का जीर्णोद्धार किया जाए, दुद्धी मलदेवा रोड बघाडू, नगवां दुद्धी नगर पंचायत में खराब सड़क की मरम्मत कार्य किया जाए, बभनी ब्लॉक के पोखरा गांव में बने डिग्री कालेज के कार्य चालू किया जाए। ब्रिटिश जमाने के समय से उपकोषागार को पुनः वापस दुद्धी में चालू कराया जाए। इन सभी बिंदुओं को लेकर ग्राम प्रधान पतरिहा प्रतिमा देवी, फुलवार गांव के प्रधान दिनेश यादव, तुर्रीडीह प्रधान विदवंत घसिया फणीश्वर जायसवाल, बुन्देल चौबे, सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे। जुबेर आलम ने राज्यपाल नामित ज्ञापन तहसीलदार दुद्धी ब्रजेश वर्मा को देते हुए कहा कि वर्तमान समय मे विद्युत व्यवस्था बेपटरी हो गई है। कनहर विस्थापित परिवार के साथ निर्माण कार्य मे लापरवाही किया जा रहा है। जिसपर लगाम लगाते हुए ग्यारह मांगो को निस्तारण करने का काम करें। तहसीलदार ब्रजेश वर्मा ने उच्च अधिकारियों तक ज्ञापन पत्र देने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार