सोनभद्र

भाजपा के खाते में चेयरमैनी आते ही शासन-सत्ता के लोग हुए सक्रिय

जल्द ही बहुरेंगे महुअरिया पोखरा के दिन

चैयरमैन संग विधायक ने लिया महुअरिया पोखरा सहित नगर की खाली पड़ी स्टेट की जमीनों का जायजा

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। नगर पंचायत के वजूद में आने के बाद पहली बार हुई भाजपा की ताजपोशी के बाद शासन सत्ता के लोग सक्रिय हो उठे हैं। शपथ ग्रहण के पूर्व ही नवनिर्वाचित चैयरमैन क्षेत्रीय विधायक के साथ नगर भ्रमण कर चुनावी वादों को अमलीजामा पहनाने की कवायद में जुट गए हैं। इस कड़ी में मंगलवार को नवनिर्वाचित चैयरमैन कमलेश मोहन ने क्षेत्रीय विधायक रामदुलार सिंह गोंड के संग टाउन क्लब क्रीड़ांगन के समीप महुअरिया पोखरा को सुंदरीकरण कराने हेतु अवलोकन कराया। नगर के हृदय स्थल में स्थित महुअरिया पोखरा की हालत देख विधायक के माथे पर बल पड़ गए। पोखरे में भरपूर मात्रा में पानी देख गदगद विधायक प्रथमदृष्टया पोखरे के चारों ओर पक्की सीढ़ी बनवाकर हाई मास्क लगवाने की बात कही। मौके पर मौजूद नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी भारत सिंह व वार्ड नं 6 के नवनिर्वाचित भाजपा सभासद मोनू सिंह को पोखरे के बगल में इनडोर स्टेडियम हेतु भूमि चिन्हित कर रिपोर्ट देने की बात कही। विधायक श्री गोंड ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा के एजेंडे पर विश्वाश करते हुए आमजन द्वारा बढ़चढ़ कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का कर्ज विकास के माध्यम से उतारा जाएगा। 5 साल में नगर की तस्वीर बदलने का प्रयास होगा। नवनिर्वाचित चैयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि घोषणा पत्र व चुनावी वादों की एक-एक कड़ी को पूरा कर नगर का चहुमुंखी विकास किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार