सोनभद्र

लापरवाही मे पर्यवेक्षक के कारण वीडियो चतरा के चार्ज से हटाए गए डीसी एन,आर,एल,एम

पन्नूगंज/सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) जिलाधिकारी ने विकास खंड चतरा का किया औचक निरीक्षण। विकास खण्ड चतरा में विकास योजनाओं में व्यय की गयी धनराशि का समुचित आंकड़ा प्रस्तुत न करने पर लेखाकार के विरूद्ध आरोप पत्र जारी करने के दिये निर्देश। विकास खण्ड चतरा में विकास कार्यों की धीमी प्रगति व कार्यों के शिथिल पर्यवेक्षण पर प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी डीसीएनआरएलएम को चार्ज से हटाने के दिये निर्देश।

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय चतरा का आकस्मिक निरीक्षण किया, इस दौरान जिलाधिकारी ने बीडीओ कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, कर्मचारी कक्ष आदि का निरीक्षण करते हुए सम्पादित किये जा रहे कार्यालीय कार्योें के सम्बन्ध में एडीओ पंचायत चतरा से जानकारी प्राप्त की,तो यह तथ्य सामने आया कि इस कार्यालय का चार्ज डीसीएलआरएलएम ए के जौहरी के पास है जो कार्यालय में कम आते है, जिससे कार्यालय के कार्यों के साथ ही गांवों में बनाये जा रहे आवास, शौचालय, सड़क, पुलिया आदि के निर्माण कार्य में ब्लाक के कार्मिकों द्वारा शिथिलत व लापरवाही बरती जा रही है और कार्यालय कार्य सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए डीसीएनआरएलएम से ब्लाक चतरा के चार्ज से हटाने के निर्देश सम्बन्धित को दियें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ब्लाक चतरा के अन्तर्गत गांव में कराये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान एडीओ पंचायत से विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी ली, तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकें, जिस पर जिलाधिकारी ने एडीओ पंचायत को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें। इसी प्रकार से कार्यालय के लेखाकार पंकज कुमार से विकास योजनाओं में खर्च किये गये धनराशि के सम्बन्ध में जानकारी लिया तो विकास कार्यों में खर्च की गयी धनराशि के सम्बन्ध में सही आंकड़ा प्रस्तुत नहीं कर सके, जिस पर जिलाधिकारी ने लेखाकार के विरूद्ध आरोप पत्र तैयार करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किये। इस दौरान जिलाधिकारी मौके पर उपस्थित डीपीसी अनिल केसरी से गाव मे हो रहे विकास कार्यों व स्वच्छता के निगरानी का कार्य इनके द्वारा ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा गाव मे हो रहे विकास कार्यों की बेहतर तरीके से निगरानी सुनिश्चित की जाये अन्यथा की दशा में कड़ी कारवाई सुनिश्चित की जायेगी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने ब्लाक कार्मिको के उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया तो यह तथ्य सामने आया कि गोपाल शर्मा जे ई आरईडी अनुराग एडीओ एजी शिवमंगल एडीओ एस के कन्हैया लाल।लेखाकार हृदय नारायण महतो वरि स बसन्तु चैकीदार कार्मिक अनुपस्थित पाये गये, जिस पर जिलाधिकारी अनुपस्थित कार्मिकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के साथ ही स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश सम्बन्धित को दियें। इसी प्रकार से चतरा ब्लाक के पीछे निर्माणाधीन प्लास्टिक निस्तारण यूनिट का निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा किया गया, तो मौके पर पाया गया कि निर्माण कार्य धीमी गति से कराया जा रहा है, जिसे शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिया गया, इस मौके पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी व ग्राम प्रधान को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वच्छता के तहत साफ-सफाई के साथ ही ‘‘मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी ‘‘ के तहत चलाये जा रहे अभियान में काफी शिथिलता बरती जा रही है, जो यह स्थिति ठीक नहीं है, इस कार्य में तेजी लायी जाये और लोगों को प्लास्टिक एकत्रीकरण हेतु जागरूकता फैलाया जाये और इससे होने वाले नुकसान के सम्बन्ध में जानकारी दिया जाये।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App