सोनभद्र

अमृत सरोवर का समाज कल्याण राज्य मंत्री ने किया शिलान्यास

चोपन/ सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा)-विकास खण्ड चोपन अंतर्गत ग्राम पंचायत चोपन में हाइडिल कॉलोनी के पास स्थित तालाब का अमृत सरोवर में चयन होने के बाद सोमवार को निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। जिसका विधिवत शिलान्यास सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री संजय गोंड़ द्वारा समारोहपूर्वक किया गया। शिलान्यास समारोह में मंत्री जी द्वारा शिलापट्ट के पास विधिवत पूजा-पाठ किया गया। जिसके उपरांत फावड़े से प्रतीकात्मक खुदाई का कार्य कर श्री गणेश किया। इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों और पत्रकारों को मंत्री जी द्वारा अमृत सरोवर पर जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत और नगर पंचायत सीमा के पास बन रहे अमृत सरोवर से न सिर्फ जलस्तर बना रहेगा बल्कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने के साथ ही लोगो के लिए यह आकर्षण का केंद्र बना रहेगा । जहाँ सुबह की सैर के साथ आमजनमानस का शारिरिक व मानसिक तनाव भी दूर होगा। वहीं मौके पर ग्राम प्रधान दुर्गेश यादव और सचिव प्रतिभा द्विवेदी को निर्देश देते हुए उपरोक्त अमृत सरोवर को भव्य से भव्य बनाये जाने का निर्देश भी दिया गया। इस दौरान पर खण्ड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, राजेश अग्रहरी, लेखपाल अमित सिंह, पूर्व प्रधान लवकुश भारती, विवेक बिन्द, विकास चौबे, हरिकेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे ।
मालूम हो कि उपरोक्त अमृत सरोवर का निर्माण मनरेगा/राज्यवित्त योजना के तहत किया जा रहा है। जिसकी कुल लागत लगभग 29 लाख 35 हजार आएगी। जिसमें सरोवर के चारो तरफ सैर के लिए खुबसूरत इंटरलॉकिंग सड़क, तालाब के दोनों तरफ पक्की सीढ़ी, लाइट के साथ ही चारों तरफ वृक्षारोपण भी किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान