सोनभद्र

अमृत सरोवर का समाज कल्याण राज्य मंत्री ने किया शिलान्यास

चोपन/ सोनभद्र – (गुड्डू मिश्रा )

विकास खण्ड चोपन अंतर्गत ग्राम पंचायत चोपन में हाइडिल कॉलोनी के पास स्थित तालाब का अमृत सरोवर में चयन होने के बाद सोमवार को निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। जिसका विधिवत शिलान्यास सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री संजय गोंड़ द्वारा समारोहपूर्वक किया गया। शिलान्यास समारोह में मंत्री जी द्वारा शिलापट्ट के पास विधिवत पूजा-पाठ किया गया। जिसके उपरांत फावड़े से प्रतीकात्मक खुदाई का कार्य कर श्री गणेश किया। इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों और पत्रकारों को मंत्री जी द्वारा अमृत सरोवर पर जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत और नगर पंचायत सीमा के पास बन रहे अमृत सरोवर से न सिर्फ जलस्तर बना रहेगा बल्कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने के साथ ही लोगो के लिए यह आकर्षण का केंद्र बना रहेगा । जहाँ सुबह की सैर के साथ आमजनमानस का शारिरिक व मानसिक तनाव भी दूर होगा। वहीं मौके पर ग्राम प्रधान दुर्गेश यादव और सचिव प्रतिभा द्विवेदी को निर्देश देते हुए उपरोक्त अमृत सरोवर को भव्य से भव्य बनाये जाने का निर्देश भी दिया गया। इस दौरान पर खण्ड विकास अधिकारी शुभम बरनवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, राजेश अग्रहरी, लेखपाल अमित सिंह, पूर्व प्रधान लवकुश भारती, विवेक बिन्द, विकास चौबे, हरिकेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे ।
मालूम हो कि उपरोक्त अमृत सरोवर का निर्माण मनरेगा/राज्यवित्त योजना के तहत किया जा रहा है। जिसकी कुल लागत लगभग 29 लाख 35 हजार आएगी। जिसमें सरोवर के चारो तरफ सैर के लिए खुबसूरत इंटरलॉकिंग सड़क, तालाब के दोनों तरफ पक्की सीढ़ी, लाइट के साथ ही चारों तरफ वृक्षारोपण भी किया जायेगा।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App