सोनभद्र

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध वृद्ध महिला ने कीटनाशक पीकर दी जान

बभनी थाना क्षेत्र के असनहर गांव का मामला

बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के असनहर गांव में रविवार की रात पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर एक वृद्ध महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। सोमवार को सुबह घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार 80 वर्षीय फुलकुंवर पत्नी चतुर्गुन कुशवाहा निवासी असनहर ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों के मुताबिक घर में किसी बात को लेकर महिला की बेटे और बहु से विवाद हो गया।विवाद इतना हो गया कि वृद्ध महिला ने मौत को गले लगाने का फैसला कर लिया।फुलकुंवर रविवार को सुबह घर में रखे किसी कीटनाशक का सेवन कर लिया।जब उसकी हालत बिगड़ी तो लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर ले गये। वहां उपचार के बाद लोग उसे घर ले आए।रात में फुलकुंवर की तबीयत अचानक बिगड़ गई और करीब 12 बजे रात में मौत हो गई।सुबह घटना की सूचना बभनी पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर आर एस शर्मा घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।श्री शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन तबादला एक्सप्रेस पहुचा सोनभद्र स्टेशन दर्जनो एसएचओ हुये इधर से उधर 500 ग्राम नाजायज गांजा संग एक अभियुक्त गिरफ्तार बीजपुर से कांवरियों का पहला जत्था देवघर के लिए रवाना लाभार्थियों को मिली आवास की मिली चाभी, गिनाई सरकार की योजनाएं वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ का निधन, जिले में शोक की लहर जयशंकर राय का चला फरार वारंटी पे डंडा एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे मे फरार आरोपी को किया गिरफ्तार गुरु ज्ञान की पूर्णता का ही दूसरा नाम है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोन संगम की विचारगोष्ठी
Download App