सोनभद्र

बसकटवा में नाली निर्माण में हो रहा घटिया मैटेरियल का प्रयोग, विभाग मौन,डीएम से कार्यवाही की मांग

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) मुख्यमंत्री योगी के लाख भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के आदेश के बाद भी जनपद सोनभद्र के कुछ अधिकारी व ठेकेदार सरकार के दावों पर पानी फेरते नजर आ रहें है आपको बतादे की विकास खण्ड चोपन अंतर्गत ग्राम पटवध के बसकटवा में नाली का निर्माण कार्य चल रहा है लगभग 100 मीटर से ज्यादा निर्माण कार्य हो भी चूका है आज सावित्री देवी अध्यक्ष महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट ने मौके पर जाकर देखा तो यह पाया की नाली निर्माण कार्य में काफी लापरवाहीं एवं

अनियमित्ताओें के साथ कार्य कराकर स्वीकृत राशि हड़पने का खेल खेला जा रहा है। ग्राम पंचायत में चल रहे निर्माण कार्य के अनुसार शासन द्वारा निर्धारित निर्माण सामग्री के विपरीत भस्सी और कम मात्रा में सीमेंट

लगाया जा रहा है। दूसरी ओर शासन द्वारा निर्धारित स्वीकृत कार्यो में भले हीं भस्सी प्रतिबंधित हैं लेकिन ठेकेदार व निगरानी करने वाले अधिकारी द्वारा कराये जा रहें निर्माण कार्य में यह नियम लागू होते नहीं दिख रहा। इस पुरे मामले में सावित्री देवी ने जिलाधिकारी सोनभद्र को पत्र भेज सम्बंधित सभी लोगों के खिलाफ कार्यवाही व पुनः नाली को तोड़ मानक के अनुसार कार्य कराने की मांग की जिससे सरकार की छवि धूमिल न हो ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान