सोनभद्र

नवनियुक्त मुख्य महाप्रबंधक संजीव कुमार ने एनटीपीसी रिहंद स्टेशन में कार्यभार संभाला

बीजपुर(विनोद गुप्त)

एनटीपीसी फरक्का से स्थानांतरित होकर आए मुख्य महाप्रबंधक संजीव कुमार ने 12 मई को उत्तर प्रदेश के विशालतम विद्युत संयंत्र एनटीपीसी रिहंद का कार्यभार ग्रहण किया। श्री संजीव कुमार बिहार के मूल निवासी हैं। श्री संजीव कुमार नें एनआईटी इलाहाबाद से सन् 1986 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने के पश्चात सितंबर 1986 में एनटीपीसी पीएमआई नोएडा में बतौर एक्सिकिटिव ट्रेनी के पद से जुड़े |
सन् 1986 से 1987 तक नोएडा में रहने के पश्चात इनका स्थानांतरण एनटीपीसी कवास के एफ़क्यूए विभाग में हो गया | तत्पश्चात इन्होंने कहलगाँव, पूर्वी क्षेत्र मुख्यालय -1, पतरातु, गाडरवारा, एसएससी पश्चिमी क्षेत्र-1, एनटीपीसी ईडीएमसी एवं फरक्का में विभिन्न पदों पर रहते हुये अपने कुशल नेतृत्व के द्वारा एनटीपीसी परियोजना में सफलता के नए आयाम स्थापित करा चुके हैं | श्री संजीव कुमार नें अपनी लगन, निष्ठा, मेहनत एवं ईमानदारी से एनटीपीसी के विभिन्न परियोजनाओं को ऊंचाइयों तक सफलता पूर्वक आगे बढ़ाने में अहम भूमिका का निर्वहन किया है |

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गैंगस्टर एक्ट मे फरार चल रहे आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे सोन नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरे पर मगरमच्छ का हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान सोन संगम की तरफ से कथा सम्राट प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं काव्य संध्या का आयोजन कि... डीएपी रैंकिंग में लगातार तीसरी बार अव्वल रहा कोन बभनी ने आठवें से तीसरे स्थान पर लगाई छलांग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाये हवा हवाई सीएचसी चोपन खुद हुआ बीमार डीएम ने किया पर्यावरण बैंक अभियान का शुभारंभ वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश मुख्यमंत्री आवास योजना: 42 को मिला स्वीकृति पत्र, 31 परिवारों को सौंपी गई पक्के घर की चाबी रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ... उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने टीएससीटी संस्था को कैशलैस को आजीवन करने का दिया आश्वाशन
Download App