सोनभद्र

वन भूमि पर कब्जा के दौरान वन विभाग ने जेसीबी मशीन किया सीज

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। बघाडू वन क्षेत्र के धनौरा गांव में जपला-पिपराही बस्ती के वन भूमि को प्लेन करते समय वन विभाग के टीम ने जेसीबी मशीन को पकड़कर सीज कर दिया। रेंजर रूप सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिला कि वन भूमि को कब्जा किया जा रहा है। जानकारी मिलते ही बन्धुराम, साजिद हुसैन, मथुरा, महेंद्र वनकर्मियों के साथ पहुँच कर मौके पर कब्जा कर रहे जेसीबी मशीन को हिरासत में लेकर बघाडू परिसर में लाया गया। कब्जा करने वाले ग्रामीण मौके से फरार हो गए। जेसीबी मशीन को सीज कर वन अधिनियम व वनसंरक्षण के तहत कार्यवाही कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार