सोनभद्र

मंडप सजने से पहले प्रशासन ने रोका बाल विवाह

पन्नूगंज सोनभद्र (अरविंद गुप्ता )चतरा क्षेत्र के पन्नूगज अंतर्गत ग्राम सिरसी मे एक 15 वर्ष की नाबालिग बालिका की शादी हो रही थी जिसे तत्काल लिया गया संज्ञान – राजेश कुमार खैरवार जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही से नाबालिग बालिका की रूकी शादी
दिनांक 01-05-2023 को विश्वस्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुआ की थाना पन्नूगंज अन्तर्गत ग्राम सिरसी में एक 15 वर्ष नाबालिग बालिका की शादी की जा रही है और आज कार्यक्रम हो रहा है सूचना के सम्बन्ध मे तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी राजेश कुमार खैरवार ने जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से सामाजिक कार्यकर्ता/ नोडल आकांक्षा उपाध्याय ,संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक,ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे एवं महिला शक्ति केन्द्र से जिला समन्वयक साधना मिश्रा की संयुक्त टीम गठित कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु आदेशित किया गया जिसके उपरान्त संयुक्त टीम द्वारा तत्काल सम्बन्धित थाना पन्नूगंज से समन्वय स्थापित करते हुए उप निरीक्षक संजीव कुमार राय, मुख्य आरक्षी अनिलेश सिंह, अमृतलाल, भास्कर, गौरव कुमार, महिला कांस्टेबल सुनैना गौंड, के साथ ग्राम सिरसी पहुंच कर नाबालिग बालिका के कार्यक्रम को रोकवाते हुए नाबालिग बालिका के माता-पिता से पूछ ताछ किया गया उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 03/05/2023 को अपनी पुत्री की शादी करने की तैयारी कर रहे हैं तभी टीम द्वारा बालिका के माता, पिता, से बालिका के उम्र के संबंध में साक्ष्य चाहा गया बालिका के उम्र के संबंध उपलब्ध कराये गये साक्ष्य के आधार पर बालिका की उम्र लगभग 15 वर्ष पाया गया टीम द्वारा बालिका के माता-पिता, व अन्य उपस्थित लोगों को बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे में भी बताया गया टीम द्वारा नाबालिग बालिका की विवाह न कर दिया जाये इस कारण से टीम बालिका को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए बाल कल्याण समिति सोनभद्र के समझ प्रस्तुत करने हेतु ले जाया गया जिसके सम्बन्ध में ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे द्वारा आम जनमानस आग्रह करते हुये कहा गया की बालिका की उम्र 18 वर्ष व बालक का उम्र 21वर्ष पूर्ण होने के उपरांत ही निकाह / विवाह कराये एवं आकांक्षा उपाध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि यदि बाल विवाह होने की सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल सम्बंधित थाने, ब्लाक, वन स्टाप सेन्टर, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति सोनभद्र टोल फ्री नम्बर 1098 या मोबाइल नम्बर 9305036929 व 8318953732 पर सूचित करें सूचना देने वाले ब्यक्ति का नाम गोपनीय रहेगा,

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार