सोनभद्र

रसोईया संघ ने मानदेय को लेकर किया बहिष्कार, बीआरसी परिसर में जताया विरोध

काम 12 माह मानदेय 10 माह स्वीकार्य नहीं
दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय टाउन क्लब मैदान पर सोमवार को माध्यमिक भारतीय रसोईया वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा रसोईया महिलाओं ने अपनी मानदेय को लेकर बैठक किया। बैठक की अध्यक्षता रसोइया संघ के उषा साहू ने किया। बैठक के बाद दर्जनों महिलाओं ने टीसीडी ग्राउंड से निकल कर बीआरसी परिसर पहुँच विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान उषा शाहू ने कहा कि काम बारहों माह, मानदेय का भुगतान महज दस माह का यह रसोईया महिलाओं के साथ अन्याय है। दो माह के बकाये मानदेय की भुगतान के साथ ही नियमित तौर पर पुरे साल भर के मानदेय देने का कार्य करें। स्कूल में सबसे ज्यादा मेहनत का कार्य रसोईया की महिलाओं द्वारा किया जाता है। हर महीने 10 हजार रुपये वेतन के रूप में दिया जाए। विरोध प्रदर्शन के उपरांत ज्ञापन सौंप तत्काल कार्यवाई की मांग की। इस मौके पर रसोईया संघ की अध्यक्ष उषा साहू, चिंता, पानमती देवी, क़बूतरी देवी समेत सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार