सोनभद्र

मंडलायुक्त ने लिया स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का जायजा

एसडीएम, सीओ, तहसीलदार व ईओ रहे मौजूद

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। नगर निकाय चुनाव के मतगणना स्थल के रूप में परिवर्तित किये गए भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार की शाम पहुंचे मंडलायुक्त डा मुथुकुमार स्वामी बी ने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का जायजा लिया। चारो नगर पंचायत के लिए अलग अलग बनाये गए स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का बारीकी पूर्वक निरीक्षण करते हुए मातहतों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दे रहे थे। अनपरा नगर पंचायत के बड़े बूथ संख्या को देखते हुए उन्होंने साथ चल रहे एसडीएम श्याम प्रताप सिंह व तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही मतपेटी को स्ट्रांग रूम में रखवाने की व्यवस्था बनवाने का निर्देश दिया। कहा कि नगर निकाय चुनाव निर्वाचन आयोग के गाइड लाइन के तहत शांती पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए उनके एवं डीआईजी द्वारा लगातार मंडल के सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों का दौरा किया जा रहा है। इसमें गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। इस मौके पर सीओ दद्दन प्रसाद गौंड़, अधिशासी अधिकारी भारत सिंह के साथ अनपरा, पिपरी व रेनुकूट के ईओ भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार