सोनभद्र

प्रत्याशी संग भाजपा विधायक ने किया जनसंपर्क

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। नगर निकाय चुनाव प्रचार अब धीरे धीरे पूरे शबाब पर पहुंचता दिख रहा है। दुद्धी नगर निकाय में भाजपा प्रत्याशी कमलेश मोहन को विजयश्री हासिल कराने के लिए पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को होटल ग्रीन स्टार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कार्यकर्ताओं में पूरे दमखम के साथ जोश भरते हुए कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को जन जन तक पहुचाने के साथ ही बगैर आराम किये कमलेश मोहन को विजय दिलाने में कोई कोर कसर न छोड़े। वही विधायक राम दुलार गोंड़ समेत अन्य अतिथियों ने भी हुंकार भरते हुए दुद्धी नगर पंचायत में कमल खिलाने की बात कही।जबकि चुनाव प्रभारी अरविंद पांडेय व संयोजक रामेश्वर राय ने ट्रिपल इंजन की ताकत का बखान करते हुए दुद्धी के कायाकल्प करने की बात दोहराई। सम्मेलन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम जुलूस की शक्ल में डीसीएफ कालोनी, सब्जी मंडी, बस स्टैंड, तहसील तिराहा, मुख्य चौक, मां काली तिराहा, बीड़ी पत्ता गोदाम होते हुए अमवार रोड, शिवाजी तालाब, मुंसिफ रोड पर जनसंपर्क करते हुए वापस पार्टी कार्यालय पहुंचे। इस मौके पर मनोज सिंह बब्लू, दिलीप पांडेय, सुमित सोनी, नन्दलाल जी, सूरजदेव सेठ, पंकज कुमार बुल्लू, दीपक शाह, संतोष जायसवाल समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार