सोनभद्र

एन आर एल एम द्वारा ग्रामीणों को किया गया जागरूक

पन्नूगंज सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

प्रत्येक ग्रामीण तक सरकारी सुविधाओं को पहुंचाना हमारा लक्ष्य -अर्चना सिंह

सोनभद्र-चतरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा विरधी, मे एन आर एल एम द्वारा जागरूकता कैंप लगाकर ग्रामीणों को सरकार की लाभदायी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन ,सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी ब्लॉक मिशन प्रबंधक अर्चना सिंह ने बताया कि आज वर्तमान समय में सरकार कम पैसे में सुरक्षा बीमा जीवन ज्योति बीमा एवं बुढ़ापे का सहारा अटल पेंशन योजना शुरू की है उसका हम सभी लोग अधिक से अधिक लाभ लें, तथा ब्लॉक आजीविका मिशन प्रबंधक ममता ने कहा कि वर्तमान समय में

डिजिटल लेनदेन करने में हमें सावधानी बरतने की सख्त आवश्यकता है आए दिन लोग धोखाधड़ी के शिकार हो रहे हैं इसलिए मोबाइल पर अपरिचित व्यक्तियों को कभी भी अपनी जानकारी जैसे आधार कार्ड ओटीपी, खाता संख्या ना बताएं तथा अनजान व्यक्तियों के यहां पैसा निकालने के लिए अंगूठा भी ना लगाएं मौके पर उपस्थित एलडीएम अरुण कुमार पांडे ने कहा कि बैंक से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए आप निसंदेह मुझसे संपर्क करें जिससे आपकी समस्या का यथाशीघ्र समाधान करवाया जा सके मौके पर भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार कार्य करने वाले फाइनेंसियल काउंसलर रोहित कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार दुबे,
बीसी सखी प्रिया पटेल बैंक सखी किरन देवी समूह सखी माला देवी वीओ बीके सितारी देवी समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ...
Download App