सोनभद्र

जनसेविका सावित्री देवी द्वारा मजदूर दिवस पर मजदूरों को अंगवस्त्र पहनाकर किया गया सम्मानित

चोपन सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा )केंद्र व राज्य सरकार द्वारा श्रमिकों के लिये कई कल्याणकारी योजनायेचोपन।आज दिनांक 01 मई 2023 को महिला सुरक्षा एवं जन सेवा ट्रस्ट की अध्यक्ष सावित्री देवी द्वारा थाना मार्ग पर निर्माणाधीन मंदिर के कार्य में लगे मजदूरों को मजदूर दिवस के दिन अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया और कहा की इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य मजदूरों और श्रमिकों की उपलब्धियों का सम्मान करना और उनके द्वारा किये गए योगदान को याद करना है। इसके साथ ही मजदूरों के हक और अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करना और शोषण को रोकना है। उत्तर प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिकों को संबंधित विभाग में अपना पंजीकरण कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा कराना होता है।इसके बाद जन्म से लेकर मृत्यु तक कई योजनाएं है सरकार द्वारा मजदूरों के हित के लिए कई नई-नई योजनाएं लाई गयी है, ताकि उससे अधिक से अधिक श्रमिक वर्ग को आच्छादित कर उनके चेहरों पर मुस्कान लायी जा सके। इसके लिए एक नहीं बल्कि अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है जैसे-चिकित्सा सहायता योजना, पेंशन योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना, विवाह सहायता योजना, मेधावी पुत्र-पुत्री छात्रवृति योजना आदि। अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत लाभार्थी के मृत्यु होने पर उसके अंतिम संस्कार हेतु आश्रित को सरकार द्वारा भुगतान कियाजाता है। ताकि उसका अंतिम संस्कार अच्छे ढंग से किया जा सके। वहीं मेधावी बेटे-बेटियों को छात्रवृति योजना के अन्तर्गत वार्षिक छात्रवृति का लाभ दिया जाता है। इसके अलावे उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आईटीआई कालेजों के माध्यम से लोगों को हुनरमंद बनाने का प्रयास किया जा रहा है।ताकि अपने हुनर से वे रोजगार प्राप्त कर सकें। साथ हीं विभिन्न स्थलों पररोजगार मेला का आयोजन कर योग्यता के आधार पर नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य भी किया जा रहा है। ताकि रोजगार के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े मजदूरों और श्रमिकों को सम्मान देने के उद्देश्य से हर साल दुनियाभर में मजदूर दिवस मनाया जाता है। मजदूरों के नाम समर्पित यह दिन 1 मई है। मजदूर दिवस को लेबर डे, श्रमिक दिवस या मई डे के नाम से भी जाना जाता है। श्रमिकों के सम्मान के साथ ही मजदूरों के अधिकारों के लिए आवाज उठाने के उद्देश्य से भी इस दिन को मनाते हैं, ताकि मजदूरों की स्थिति समाज में मजबूत हो सके। मजदूर किसी भी देश के विकास के लिए अहम भूमिका में होते हैं। हर कार्य क्षेत्र मजदूरों के परिश्रम पर निर्भर करता है। मजदूर किसी भी क्षेत्र विशेष को बढ़ावा देने के लिए श्रम करते हैं।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा परियोजना एम्प्लाई नशे का शौक पूरा करने के लिये शराब दुकान मे किया चोरी सत्येंद्र राय ने 12 घंट... रेणुकूट व्यापार मंडल चुनाव की अधिसूचना जारी म्योरपुर मे पीस कमेटी का बैठक हुआ संपन्न कम्पोजिट विद्यालय दुद्धी में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई रामनवमी और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल के दिन निर्वाध बिजली आपूर्ति के निर्देश टी -20 वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान नहीं होगी बिजली कटौती आईएएस बना दवा व्यवसाई का बेटा, डीएवी रिहन्द का पूर्व छात्र ऊर्जाचल कप के तीसरे दिन एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली एवं निगाही रही विजेता
Download App