सोनभद्र

टैक्टर-ऑटो की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

चोपन सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा )

जूगैल थाना क्षेत्र के गोठानी के समीप टेंपो और ट्रैक्टर की आमने सामने की जोरदार टक्कर में चालक समेत दो लोग जख्मी हो गए। जिसमे एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए समुदाय स्वस्थ केंद्र चोपन मेंभर्ती करा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीताराम उम्र लगभग 50 वर्ष घटनास्थल पर ही मौत हो गई ओर गोपाल पुत्र राम प्रसाद 19निवासी बहेरा टोला जुगेल बुरी तरह घायल हो गया ,प्राप्त जानकारी के अनुसार गोठानी के निकट पीपल पेड़ के पास ये घटना घटित हुई। ऑटो सवारी ने बताया कि चोपनं से जूगैल जाने के क्रम में बांए तरफ के बालू खनन क्षेत्र से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रैक्टर बिना किसी संकेत के अनियंत्रित अवस्था में सड़क पर अचानक ऑटो के सामने आ गई, जब तक कुछ समझ पाते तब तक जोरदार टक्कर हो गई। वहीं, थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। वहीं, घटना स्थल ट्रेक्टर व आटो रिक्शा को पुलिस अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ...
Download App