सोनभद्र

विभिन्न मांगों को लेकर जिला जज को सौंपा ज्ञापन

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी बार के अध्यक्ष रामपाल जौहरी की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार यादव को विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन सौंप, निराकरण की मांग की। सिविल बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में आए जिला जज श्री यादव को अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर के न्यायिक कक्ष तथा अधिवक्ता कक्ष में मूलभूत सुविधा की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा दुद्धी में न्यायिक अधिकारी के दो पद होने के बाद भी सिर्फ एक न्यायिक अधिकारी की तैनाती से वादकारियों को न्याय दिलाने मे हो रहे विलम्ब के मद्देनजर रिक्त पद पर पीठासीन न्यायिक अधिकारी की तैनाती करने की मांग की।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार यादव ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि वादकारियों के हित में जो सम्भव हो सकेगा, वो पूरा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार